दीपिका जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। अभी वह सात महीने की प्रेग्नेंट हैं.
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रेड कलर के खूबसूरत अनारकली सूट में देखा जा सकता है.
खूबसूरत आउटफिट के साथ उनकी ज्वैलरी, हेयरस्टाइल और मेकअप एक्ट्रेस के लुक पर चार चांद लगा रहा है.
दरअसल, दीपिका की ये आउटफिट 1,45,500 रुपये की अनारकली ड्रेस पहनी थी.
दीपिका का यह आउटफिट कस्टम तोरानी अनारकली है, जो कि सांस्कृतिक विरासत पर आधारित है. यह 20वीं सदी के सिंधी चोगा सलवार से प्रेरित थी, जो उनके पति रणवीर सिंह के सिंधी वंश का प्रतीक है.
कपड़ों पर जरदोजी की कढ़ाई का बारीक काम और गोटा-पंक्तिबद्ध दुपट्टा उन्हें एक अवास्तविक शाही लुक दे रहा था. वहीं बालों में गजरा उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था.
इस खूबसूरत आउटफिट में इंस्टा फैमिली के साथ के साथ एक्ट्रेस ने कुल 10 तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था.
हालांकि तस्वीरों को एक्ट्रेस ने थोड़ा धुंधला ही रखा. लेकिन खूबसूरती तो छिपाए नहीं छिपती, जो कि उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीरों में साफ दिख रही है.
बता दें, 38 वर्षीय दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में पति रणवीर सिंह से शादी की थी.
वहीं साल 2024 की शुरुआत में कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए डिलीवरी डेट सितंबर में बताई थी, जिसके बाद कपल के बेबी के आने की गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं.