तमन्ना भाटिया साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। हसीना इन दिनों अपनी फिल्म ओडेला 2 के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं, तो उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में है।
तमन्ना के अनारकली को फुल स्लीव्स का रखा और इसे रेड थ्रेड एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया। इसकी सिंपल गोल नेकलाइन से ब्रेस्ट एरिया तक एक जैसा पैटर्न बनाकर इसे बॉडी फिटेड बनाया और फिर चोली के नीचे से इसमें फ्लेयर्स डाली। जिससे इसमें खूबसूरत घेर आया।
जिसकी हर कली पर कढ़ाई करके फूलों की बेल बनाई। जिसके साथ उनका मैचिंग शरारा एकदम स्कर्ट जैसे लुक क्रिएट कर गया।
लेकिन, अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर हसीना जब लाल अनारकली पहनकर आईं, तो हर कोई उनकी खूबसूरती निहारता रह गया।
हसीना के पूरे सूट पर बैक और फ्रंट में कढ़ाई हुई है, तो नेट की स्लीव्स पर भी सैम पैटर्न फॉलो किया। वहीं, साइड में कैरी किए दुपट्टे के बॉर्डर को कटआउट डिजाइन दिया।
जिस पर फ्लोरल बूटियां बनी हैं, तो बॉर्डर को कढ़ाई से हाइलाइट किया। जहां ऑल रेड लुक में एलिगेंट के साथ ही वह क्लासी लग रही हैं।
अब जब हसीना की आउटफिट इतनी क्लासी है, तो उसे उतने ही शानदार ढंग से सजाना भी बनता है। रेड के साथ रेड का कॉम्बिनेशन अटपटा लगता।
इसलिए उन्होंने सिल्वर झुमके और ब्रेसलेट वियर किया। वहीं, बालों को स्लीक बन में बांधकर लगाए रेड फूलों ने पूरे लुक को ही एन्हांस कर दिया।
तमन्ना ने अपने क्लोजअप शॉट्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें उनकी भूरी आंखों पर तो हर कोई लट्टू हो गया, तो लाल-पीली बिंदी लुक में जान ले आई।
जिसे उन्होंने पिंक न्यूड लिप्स, विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा और एकदम नेचुरल टोन मेकअप के साथ कंप्लीट किया। जहां सिर से पांव तक वह खूबसूरती की मलिका लगीं।