खुद को बर्बाद करेगी तुलसी, शो में अब आएगा बड़ा तूफान
टीवी सीरियल में देखेंगे कि ऋतिक के हाल देखकर तुलसी खूब रोएगी. बार बार मिहिर को कोसने वाली है. तुलसी दावा करेगी कि मिहिर ने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया.
ऋतिक के हाल देखकर मिहिर को अफसोस होने वाला है. मिहिर को समझ आएगा कि उसने सब कुछ नजरअंदाज करके कितनी बड़ी गलती कर दी है.
मिहिर जल्द ही ऋतिक से माफी मांगेगा. तुलसी के सामने नॉयना भी अस्पताल पहुंच जाएगी.
तुलसी के सामने नॉयना ऋतिक की बहुत सगी बनने की कोशिश करने वाली है. तुलसी नॉयना को पूरे परिवार के सामने नजरअंदाज करने वाली है.
ऋतिक की देखभाल करते हुए तुलसी के सामने एक और राज खुले वाला है. तुलसी जान जाएगी कि मिहिर बर्बादी की कागार पर पहुंच गया है और जल्द ही उसका घर नीलाम होने वाला है.
तुलसी फैसला करेगी कि वो मिहिर के घर को बचाकर दम लेगी. इस दौरान तुलसी को बार बार अतीत याद आने वाला है. तुलसी को याद आएगा कि कैसे मिहिर ने उसे धोखा दिया था.
सब कुछ याद करने के बाद भी तुलसी मिहिर की मदद करने का फैसला करने वाली है. तुलसी मिहिर का साथ इसलिए देगी ताकि अपने बच्चों को बेघर होने से बचा सके.
जल्द ही मिहिर को पता चलेगा कि तुलसी ने शांति निकेतन को बचाने के चक्कर में अपने पूरे परिवार को तबाह कर लिया है. ये बात जानकर मिहिर पछतावे की आग में जलेगा. वो एक बार फिर तुलसी से माफी मांगेगा.