गर्मियों का मौसल शुरू हो गया है और इस समय लोगों को तेज गर्मियों की वजह से काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है, और इसी कारण से पेट में इंफेक्शन जैसे बीमारियों भी बड़ी तेजी से बढ़ जाता है. जिसे गैस्ट्रोएंटेराइटिस या पेट का फ्लू भी कहते हैं, यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पर असर होता है. तो ऐसे में आइए जानते है पेट के इंफेक्शन का लक्षण और इससे बचने के असरदार उपाय...
संक्रमण:- पेट का संक्रमण आमतौर पर किसी बैक्टीरिया, वायरस या परजीवियों और कुछ भी अलवा-जलवा का सेवन करने से होता है. इतना ही नहीं आंतों की सूजन भी होने लगते है.
लक्षण:- जब आपके पेट में इंफेक्शन होने पर तेज दर्द, ऐंठन, दस्त लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना और हल्का बुखार जैसे लक्षण का साहस हो सकते हैं. वही पेट में इंफेक्शन की वजह से ठंड भी लग सकती है. और थकान, शरीर में दर्द, ब्लोटिंग और भूख में कमी के संकेत आने लगते है.
क्या है कारण:- गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है और इसमें साल्मोनेला, ई.कोलाई जैसे बैक्टीरिया पनपना लगते है, ऐसे में आप इसका सेवन करते है तो ये बैक्टीरिया पेट में इंफेक्शन का कारण बनते है, इसलिए हमेशा आप ताजा खान ही खाए.
गर्मी की वजह से बहुत ज्यादा पसीना निकालता है, जिसके कारण हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. और पेट में इंफेक्शन वही बैक्टीरिया धीरे-धीरे पैदा होने लगता है. इसलिए दिन भर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए.
इतना ही नहीं गर्मी की वजह से पाचन तंत्र की क्रिया धीमी होने लगाती है, और पेट की परत संवेदनशील हो सकती है, इसी के चलते पेट में इंफेक्शन जैसा खतरा बढ़ने लगता है. इसलिए पानी दिन भर पीते रहे.
अक्सर लोग गर्मियों में अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बाहर से जूस मंगाकर पीते हैं, लेकिन वो भूल जाते है कि यहां जूस पीने से पेट का संक्रमण बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें कीटाणु होने की ज्यादा संभावना होती है. इसलिए अगर आप भी जूस पीना चाहते हैं, तो घर पर हाइजीनिक तरीके से बनाकर पिएं
कैसे करें इंफेक्शन से बचाव:- अगर आपको भी पेट के इंफेक्शन से बचने है तो रोजाना 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं, खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं, फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं, बाहर का खाना खाने से बचें, ज्यादा मसालेदार खाने से परहेज करें.