कुणाल कामरा जो स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. यूट्यूब, सोशल मीडिया और शो के जरिए वो लाखों कमाई करते हैं.

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं.
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक शो के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है.
कुणाल कामरा ने नाम लिए बिना उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए गद्दार कहा है.
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसके बाद शिंदे गुट के समर्थक भड़क उठे हैं. कार्यकर्ताओं ने खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ कर दी.
शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने कुणाल कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस के मुताबिक, बीएनएस की धारा 353(1)(बी), 353(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कुणाल कामरा ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने का इस्तेमाल कर शिंदे पर कटाक्ष किया. कहा, कॉमेडी लोकतंत्र का हिस्सा है और किसी भी नेता की आलोचना को हिंसक प्रतिक्रिया से दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.
ये पहली बार नहीं है कि कुणाल अपने बयान की वजह से चर्चा में है. इससे पहले भी विवादों में फंस चुके हैं.
साल 2020 में कुणाल इंडिगो की फ्लाइट में अर्नब गोस्वामी से बहस की थी जिसके बाद इंडिगो ने कुणाल कामरा को 6 महीने के लिए बैन कर दिया था.
कुणाल कामरा ने 2022 में सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर भारतीय तिरंगे की जगह एक राजनीतिक पार्टी का झंडा दिखाया गया था.