अखरोट का सेवन ज़रूर करें। अखरोट में ज़रूरी मिनरल्स के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है जो घुटनों का ग्रीस बढाने में मदद करता है।

चिया सीड्स और अलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इनका सेवन करें।
प्याज और लहसुन में सल्फर के साथ एंटी इंफ्लेमेशन के गुण होते हैं जो हमारे जोड़ों की सूजन को कम करने में बहुत मदद करते हैं।
अदरख में एंटी इंफ्लेमेटरी और दर्द कम करने वाले गुण होते हैं। इसे कच्चा भी खा सकते हैं या चाय में डालकर पिएं।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो जोड़ों का दर्द करने में आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।
अनानास और पपीते में ब्रोमलैन नाम का एंजाइम पाया जाता है जो जोड़ों की सूजन और दर्द कम करता है।
चोकर वाले आटे का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए करें और ओट्स का सेवन करें।
टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन नामक तत्व भी आपकी तकलीफ़ कम करेगा।
ऑलिव ऑइल का सलाद के साथ सेवन करें यह इंफ्लेमेशन कम करने में और ग्रीस बढ़ाने में मदद करेगा।
सीमित मात्रा में काॅफी पीना या डार्क चाॅकलेट खाने से भी घुटनों का ग्रीस बढ़ता है।