रोटी हमारे भारतीय खाने का एक जरूरी हिस्सा है, जब तक खाने में रोटी न मिले तो खाना अधूरा माना जाता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र में आटा गूथने से लेकर रोटी बनाने तक के कई नियम बताये गए हैं. जिनका ध्यान रखना जरुरी है.
अगर आप चाहते हैं घर में धन-धान्य, सुख समृद्धि, सकरात्मक ऊर्जा बनी रहे तो वास्तु के उन कुछ नियमों का जरूर ध्यान रखें.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी रोटी गिनकर नहीं बनाना चाहिए इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं.
रोटी बनाने के लिए लकड़ी या मिट्टी से बने चकला-बेलन का उपयोग करना चाहिए, सीधे रसोई की स्लैब पर रोटी बनाना अशुभ होता है.
रोटी के बनाने के बाद घर की पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को देना शुभ माना जाता है.
अगर रोटी बनाते वक्त थोड़ा सा आटा बच गया तो इसे भूलकर भी फ्रिज में न रखें, इससे माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती है.
रोटी बनाने के बाद तवे को हमेशा धोकर रखें, जूठा न छोड़ें, साथ ही तवे को ठंडा होने के बाद ही साफ़ करें, गंदा छोड़ देने से नकारात्मकता बढ़ सकती है.