किन्नू कैल्शियम का जबरदस्त सोर्स है। इसमें संतरे से दो से ढाई गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। रोजाना किन्नू खाने से आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
किन्नू में बहुत अच्छी मात्रा में विटामिन सी और साथ ही जिंक भी पाया जाता है इसलिए यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
फाइबर से भरपूर किन्नू के सेवन से आपका पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करता है और आपको क्रोनिक काॅन्स्टिपेशन से राहत मिलती है।
किन्नू में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखते हैं। फाइबर से भरपूर किन्नू कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रण में रखता है और बेड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है।
किन्नू में संतरे से कम कैलोरी होती है। साथ ही यह पानी से भी भरपूर होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है। इन सभी वजहों से वेट लॉस के लिए किन्नू एक बढ़िया फ्रूट है।
कन्नू में विटामिन सी और ए अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो इस स्किन के लिए एक वरदान बनाते हैं। रोजाना किन्नू खाने से आपकी स्किन में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है जिससे स्किन ज्यादा यंग नजर आती है।
किन्नू में कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए किन्नू के सेवन से हमें इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
किन्नू खाने से हमारी बॉडी अच्छी तरह डिटॉक्स होती है जिसका फायदा हमारे पूरे शरीर को मिलता है। हमारा बीमारियों से बचाव होता है और स्किन भी अच्छी दिखाई देती है।
किन्नू में आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है इसलिए यह खून बढ़ाने में भी मदद करता है। विटामिन से भरपूर किन्नू हमारी आंखों की रौशनी को बेहतर करता है।
किन्नू में बहुत अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं इसलिए किन्नू खाने से आपका कैंसर से बचाव हो सकता है। किन्नू सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।