Kheere Ke Fayde: खीरा खाना वेट लाॅस का शानदार ज़रिया, हार्ट को रखे महफूज़ और बाॅडी को हाइड्रेटेड

खीरा वेट लाॅस के लिए बहुत बढ़िया है। खीरे में करीब 96% पानी होता है। वहीं 100 ग्राम खीरे में मात्र 13 कैलोरीज़ होती है और फाइबर भी भरपूर होता है। जो पेट को भरा महसूस कराता है।
पानी से भरपूर खीरा बाॅडी को हाइड्रेट रखता है जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
खीरा डिटॉक्सिफिकेशन में कमाल का है। यह आपकी आंतों और पेट को पूरी तरह क्लीन कर सकता है।
फाइबर और विटामिन सी से भरपूर खीरा हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। खीरे में स्टेराॅल होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है। पोटैशियम - मैग्निशियम से भरपूर खीरा बीपी को कंट्रोल करके रखता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खीरा कैंसर प्रिवेंशन में मददगार है।
विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खीरा हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
खीरे में सिलिका होता है जो स्किन के लिए बहुत अच्छा है यह टिश्यूज़ को हील करता है और स्किन को फ्रेश और मुलायम रखता है।
खीरे के छिलके में भरपूर फाइबर होता है। इसलिये इसे छिलके समेत खाएं। यह आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा है और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।
विटामिन K से भरपूर खीरा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।
फाइबर से भरपूर खीरा डायबिटीज़ पेशेंट के लिए भी बहुत अच्छा है।