Karaunde Ke Fayde: छुटकू से करौंदे के बड़े-बड़े फायदे, बारिश के मौसम में ज़रूर खाएं
छोटे-छोटे , कत्थई-गुलाबी और हद के खट्टे करौंदे के सेवन के इतने सारे फायदे हम आपको बताएंगे कि आप इस छुटकू फल के मुरीद हो जाएंगे।
करौंदे में भरपूर विटामिन सी और साथ में जिंक भी होता है जो हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है। करौंदे का सेवन इस मौसम में फ्लू, सर्दी-जुकाम से बचा सकता है।
करौंदे का सेवन करने से कब्ज़, गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याएं दूर होती हैं। यह आंतों के स्वास्थ्य और बाउल मूवमेंट को अच्छा रखने में मददगार है।
करौंदे में भरपूर विटामिन सी होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फाइबर पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे वज़न घटाने में मदद मिलती है।
करौंदे में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफेन होता है जो सेरेटोनिन का उत्पादन बढ़ाता है। जिससे अवसाद और चिंता कम होती है और मूड बेहतर रहता है।
करौंदा हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।सीज़न में करौंदे का जूस नियमित रूप से पीकर आप बैड कोलेस्ट्राॅल को घटा सकते हैं।
करौंदे के पत्तों का काढ़ा पीने से बुखार कम करने में मदद मिलती है।
करौंदे में विटामिन सी मौजूद होने की वजह से यह त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा है।
करौंदे में एंटी कैंसर गुण हैं। यह कैंसर कोशिकाओं को पनपने और फैलने से रोक सकता है।
करौंदे में अच्छी मात्रा में कैल्शियम के साथ फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व भी होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते और मरम्मत भी करते हैं।
करौंदे में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो खून की मात्रा बढ़ाने और एनीमिया से बचाव में मदद करता है।
विटामिन सी से भरपूर करौंदा दांत और मसूड़ों को भी स्वस्थ रखता है।