नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि को बेहद खास माना गया है, इस दिन कन्या पूजन और कन्या भोजन कराया जाता है.
इस कन्याओं और लंगूर को पूजन के बाद भोजन कराकर उपहार भी दिया जाता है. लेकिन कन्याओं और लंगूर को सोच-समझकर उपहार देने चाहिए. वरना अशुभ होता है.
कन्याओं और लंगूर को कांच की चीजें उपहार के रूप में नहीं देनी चाहिए. इससे आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती है.
बच्चों को नयी और साफ़ चीजें दें, न कि पुरानी, घिसी-पिटी या इस्तेमाल की गई टूटे-फूटे सामान को, इससे नकारात्मकता आती हैं. यह अशुभ माना जाता है.
लोहे से बने सामान या स्टील से बनी चीजें उपहार में देना शुभ नहीं होता है. क्योंकि स्टील का संबंध राहु ग्रह और केतु ग्रह से और लोहे का संबंध शनि ग्रह से होता है.
कन्या पूजन के पावन दिन प्लास्टिक की चीजें उपहार के रूप में देने से पाप लग सकता है.
कन्या पूजन के पावन दिन काले रंग के कपड़े या वस्तुएं न दें, यह अशुभ मानी जाती हैं.
कन्या पूजन के दिन कन्या और लंगूर को नुकीली चीजें जैसी कैंची, सुई, चाकू, या कोई भी तेज धार वाली चीजें देना वर्जित है.