स्टार फ्रूट गुणों की खान है। इसकी 100 ग्राम मात्रा में लगभग 57 प्रतिशत विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा भी इसमें ढेर सारे पोषक तत्व हैं। आइये जानते हैं स्टार फ्रूट या कमरख के फायदे।
विटामिन बी और सी से भरपूर स्टार फ्रूट हृदय रोगों और स्ट्रोक का जोखिम कम करता है।
स्टार फ्रूट में कैलोरी बहुत कम पाई जाती है जबकि फाइबर बहुत ज्यादा। इसलिए वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह बेहद उपयोगी है खासकर इसका जूस।
स्टार फ्रूट हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने की जबरदस्त क्षमता रखता है।
फाइबर से भरपूर स्टार फ्रूट पाचन को ठीक रखता है। उल्टी, दस्त को यह रोकता है। कब्ज़ से राहत देता है।
यदि नई मां के शरीर में पर्याप्त दूध नहीं बन रहा हो तो स्टार फ्रूट के सेवन से फायदा होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर स्टार फ्रूट हडि्डयों का घनत्व बढ़ाता है और उन्हें मजबूत बनाए रखता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन से भरपूर स्टार फ्रूट कैंसर का जोखिम कम करने में मदद कर सकता है।
स्टार फ्रूट का जूस उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जिनको भूख न लगने की समस्या है।
जिन महिलाओं का मासिक धर्म अनियमित है यानी दो-तीन महीने के गैप से आता है उन्हें भी स्टार फ्रूट के सेवन से फायदा मिलेगा।
आयुर्वेद के अनुसार स्टार फ्रूट के पौधे की पत्तियों का अर्क ग्लूकोज के स्तर में सुधार कर सकता है।
यह बालों को जड़ से मजबूत करता है और स्किन टोन को बेहतर करता है। स्टार फ्रूट स्किन पर एजिंग के लक्षणों को कम करता है
और मुहांसों से भी बचाता है। यह एक्ज़िमा जैसी स्किन डिसीज़ के उपचार में मददगार है।