मेमोरी बूस्ट करने के लिए कलौंजी बहुत उपयोगी है। कलौंजी का शहद के साथ सेवन करना याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है।

नारियल तेल में कलौंजी उबालें, जब तक कलौंजी जल न जाए। इस तेल को ठंडा करें। इसे नियमित रूप से लगाने पर बाल झड़ने की समस्या कम होती है और नए बाल भी आ सकते हैं। साथ ही कलौंजी खाने से भी फायदा होता है।
कलौंजी के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो स्किन के लिए बहुत अच्छी हैं।
10 ग्राम कलौंजी के पाउडर का तीन चम्मच शहद के साथ नियमित सेवन करने से पेट के कीड़ों से निजात मिलती है।
कलौंजी में बैड कोलेस्ट्रॉल और हाइपरटेंशन को कम करने का गुण होता है। यह हार्ट डिजीज़ के जोखिम को कम करती है।
कलौंजी में एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं इसलिए यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मददगार है।
तेज सरदर्द से राहत चाहिए तो कलौंजी का तेल आप अपने माथे पर लगा सकते हैं। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो भी कलौंजी आपके लिए बेहद उपयोगी है। कलौंजी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है।
आप गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच पिसी हुई कलौंजी का सेवन कर सकते हैं। आप इसमें नींबू और शहद मिला लें तो और फायदा होगा
गुनगुने पानी में कलौंजी पाउडर और शहद मिलाकर पीने से अस्थमा की समस्या कम होती है। इससे सेवन से सांस संबंधी अन्य परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
जिन लोगों को मिर्गी के दौरे आते हैं उनके लिए भी कलौंजी फायदेमंद है।