काली मिर्च एक बेहतरीन औषधीय गुणों वाला मसाला है जिसका इस्तेमाल देश ही नहीं, विदेशों में भी बहुत ज्यादा किया जाता है।

काली मिर्च से बने पानी में ढेर सारे गुण समाए रहते हैं जो कई बीमारियों का काल बनने की क्षमता रखते हैं। आइए जानते हैं काली मिर्च के पानी के फायदे।
काली मिर्च का पानी शरीर का वजन कम करता है।इसमें एंटी ओबेसिटी गुण होते हैं। यह एक्स्ट्रा चर्बी को गलाता है।
काली मिर्च का पानी हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। मौसम के बदलाव के दौरान होने वाले सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खराश जैसी स्थितियों से काली मिर्च का पानी हमें बचाता है।
आयुर्वेद के अनुसार काली मिर्च के पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर लेने से ब्रेस्ट कैंसर की संभावना काफी हद तक खत्म हो सकती है। यह पानी कैंसर को पनपने से रोकता है।
काली मिर्च का पानी बैड कोलेस्ट्राॅल को खत्म करता है और हाई बीपी को भी कंट्रोल करता है। इसलिये यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।
काली मिर्च का पानी मांसपेशियों की कमज़ोरी और जोड़ों के दर्द, गठिया रोगियों के लिये बहुत ही लाभदायक है।
काली मिर्च का पानी पीने से पाचन अच्छा रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है,और पुरानी कब्ज की समस्या को भी खत्म करने की क्षमता रखता है।
काली मिर्च का पानी आपके स्टेमिना को बढ़ाता है।
काली मिर्च का पानी हैप्पी हार्मोन बढ़ता है और डिप्रेशन को काम करता है इसलिए यदि अगर आप स्ट्रेस में है तो काली मिर्च का पानी जरूर पिएं।
यह आपकी आंतों का स्वास्थ्य बेहतर करता है। साथ ही शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकाल बाॉडी को डिटाॅक्स करता है।
काली मिर्च का पानी स्पर्म की क्वालिटी इंप्रूव करता है और मेल फर्टिलिटी को बेहतर करता है।
काली मिर्च का पानी ऐसे बनाएं:- काली मिर्च का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी को गर्म करें। इसमें आधे से एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर डालें और इसे तब तक उबालें जब तक यह पौन गिलास ना रह जाए।
इसे छानें और गुड़ मिलाकर इसका सेवन करें। शुरुआत में काली मिर्च पाउडर की मात्रा कम रखें इसे धीरे-धीरे एक चम्मच तक बढ़ा सकते हैं।