हिंदू धर्म में काले कुत्ते की सेवा का विशेष महत्व बताया गया है, जिसके प्रभाव से ग्रहों की अशुभता, आर्थिक समस्या दूर की जा सकती है.

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुत्ते को रोटी खिलाने से कई लाभ हो सकते हैं.
ज्योतिष में काले कुत्ते को शनि और केतु का प्रतीक माना गया है. काले कुत्ते को रोटी खिलाने इन ग्रहों की अशुभता दूर होती है.
काले कुत्ते को काल भैरव की सवारी माना जाता है ऐसे में काले कुत्ते को रोटी देने से बाबा भैरव प्रसन्न होते हैं.
अगर कुंडली में राहु-केतु-शनि के दोष है तो निवारण के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए.
पितृ शांति के लिए भी काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार काले कुत्ते को रोटी खिलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
काले कुत्ते को रोटी खिलाने से नकारात्मक ऊर्जा जैसे भूत प्रेत आस पास नहीं भटकते.
अगर संतान सुख नहीं मिल रहा है तो काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए.
लगातार मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए.
कुत्ते को रोटी खिलाने से व्यक्ति की सभी समस्या दूर होती है और उसकी किस्मत चमक उठती है.