ककड़ी में करीब 90% पानी होता है इसलिए इसके सेवन से गर्मियों में डिहाइड्रेशन से हमारा बचाव होता है।

ककड़ी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करती है क्योंकि ककड़ी में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है।
100 ग्राम कड़ी में केवल 16 कैलोरी होती है इसलिए यह वेट लॉस में मददगार है।
ककड़ी डायबिटीज में भी फायदेमंद है। इसमें इन्सुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाने वाले तत्व होते है।
ककड़ी खाने से गैस, अपच, जलन और कब्ज जैसी तमाम समस्याओं से राहत मिलती है।
ककड़ी हमारी स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी होता है जो कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है।
ककड़ी मूत्रवर्धक है। इसलिए इसके सेवन से पेशाब से जुड़ी समस्याएं और यूटीआई से राहत मिलती है।
कड़ी में भरपूर पानी पाया जाता है इसलिए यह किडनी के लिए भी फायदेमंद है। यह किडनी को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करती है।
ककड़ी में कैल्शियम और फास्फोरस के साथ विटामिन के भी होता है,इसलिए ककड़ी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
शरीर में सूजन की समस्या रहती है तो कमल ककड़ी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.