स्वाद ही नहीं सेहत के लिहाज से भी प्याज का कोई जवाब नहीं।प्याज में पर्याप्त मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी, और ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस आदि पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
प्याज के सेवन से हाई बीपी, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
प्याज में कैल्शियम के साथ मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।
प्याज में सल्फर पाए जाने के कारण यह बालों की रीग्रोथ में मदद कर सकता है। साथ ही प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल प्रापर्टीज़ भी होती हैं जो स्कैल्प को डैंड्रफ और अन्य समस्याओं से मुक्त करती हैं।
प्याज का सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है। यह स्पर्म काउंट और क्वालिटी को इंप्रूव करता है जिससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है ।
कच्चे प्याज में भरपूर विटामिन सी होता है जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है जिससे एजिंग के लक्षण जल्दी नहीं दिखते।
प्याज में एंटी डायबिटिक कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को उचित स्तर पर रखते हैं।
एक कच्चे प्याज का नियमित सेवन करने की आदत आपको कैंसर के खिलाफ़ सुरक्षा देती है।
कच्चा प्याज फाइबर से भरपूर होता है इसलिये इसके सेवन से पाचनतंत्र ठीक तरह से काम करता है।
गर्मी में कच्ची प्याज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती। साथ ही पोटेशियम और सोडियम की मौजूदगी होने से इसके सेवन से बाॅडी में इलैक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है।