अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है और यह नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन है.
अंडे का ऑमलेट, करी, भुजी, रैप्स, टोस्ट, सॉफ्ट बॉइल्ड, सैंडविच, मफिन बनाकर लोग खाते हैं.
तो वहीँ, कई लोग कच्चे अंडे खाते हैं माना जाता है इसेस ताकत ज्यादा बढ़ती है. लेकिन क्या ये सही है?
कच्चा अंडा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
कच्चे अंडे में Salmonella bacteria हो सकता है, जिससे पेट दर्द, दस्त, उल्टी और बुखार हो सकता है.
कच्चा अंडा खाने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट दर्द, गैस, ऐंठन, दस्त, कब्ज, सूजन हो सकता है.
कच्चे अंडे में मौजूद एविडिन नामक प्रोटीन शरीर में बायोटिन के एब्जॉर्ब को रोक देता है.
कच्चा अंडा खाने से कमजोर इम्युनिटी वाले लोग, गर्भवती महिलाएँ , छोटे बच्चे और बुज़ुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है.