सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के आईब्रो को देखकर उसके स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
व्यक्ति की आईब्रो के भेद खोलती हैं और उस पर अपना प्रभाव दर्शाती हैं।
कई लोगों की आईब्रो जुड़ी होती हैं। इन्हें अशुभ की संज्ञा दी गई है। तो वहीं कुछ लोग सिर्फ लोकअपवाद मानते हैं।
जिनकी आईब्रो आपस में जुड़ी हुई होती हैं वे काफी मेहनती होते हैं।
ऐसे लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तक रुकते नहीं हैं क्योंकि, ये लोग अपने कार्य के प्रति कर्मठ होते हैं।
कुल मिलाकर जुड़ी हुई आईब्रो अशुभ नहीं होती, लेकिन ऐसा सिर्फ पुरुषों के लिए है।
बात करें स्त्रियों की तो, इनमें जुड़ी हुई आइब्रो को अच्छा नहीं माना जाता।
ऐसी स्त्रियां झगड़ालू प्रवृत्ति की होती हैं और बात बात पर विवाद की स्थिति पैदा करती हैं।
जिसके चलते अपने साथ परिवार के लोगों का सुख चैन खराब कर देती हैं।