स्टार प्लस के शो झनक में आज रात का एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि झनक के खिलाफ बृज भूषण साजिश रच रहा है.
वो कुछ कंटेस्टेंट को झनक की ड्रेस और उसका डांस खराब करने के लिए कहते हैं. इन सब मुश्किलों के बाद भी आदित्य कपूर को झनक अपने डांस से इम्प्रेस कर देती है.
वहीं, झनक को शो से बाहर निकाल दिया जाता है. हालांकि आदित्य, अदिति की मदद से सच्चाई सामने आती है और झनक की वापसी शो में होती है. दर्शक उसका स्वागत तालियों से करते हैं.
झनक के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अर्शी और अनिरुद्ध ऑडिटोरियम में अपने सीट पर बैठते हैं. इस दौरान होस्ट सबको झनक से मिलवाते हैं.
अर्शी उसे देखकर हैरान हो जाती है और अनिरुद्ध से इस बारे में पूछती है. उसे यकीन है कि अनिरुद्ध ने इस बारे में उससे छिपाया है.
हालांकि अनिरुद्ध इस बात से इनकार करता है और कहता है उसे कुछ नहीं पता था. वहीं, सृष्टि मुंबई पहुंचती है और गुरुजी से मिलती है.
फ्लैशबैक में दिखाया जाएगा कि सृष्टि को गुरुजी के माध्यम से बता चलता है कि झनक इस डांस कंपटीशन में भाग ले रही है और सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अर्शी भी वहां डांस करने वाली है और इस बारे में अर्शी को कुछ पता नहीं है.
वहीं, झनक के खिलाफ कंटेस्टेंट एक बड़ी साजिश करते हैं. उनमें से एक कंटेस्टेंट झनक के जूस में कुछ मिला देता है और ये जूस झनक के पास पहुंचा देता है.
दूसरी तरफ, बोस के घर के बाहर अप्पू, ललन से मिलती है. दोनों जैसे-जैसे ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिताते हैं, उनके मन में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स आने लगती है.