आज टीवी सीरियल झनक में, अर्शी अनिरुद्ध के पूरे परिवार को भला-बुरा कहेगी। वो आज अपनी मां के साथ बोस हाउस छोड़कर चली जाएगी।

इधर अभी अनिरुद्ध के घरवाले इस बात से बेखबर हैं कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। अर्शी और उसकी मां को लग रहा है कि अनिरुद्ध बीमारी का नाटक कर रहा है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि छोटॉन बड़ी मां को फोन करके कहेगा कि घर में सबको बता दो कि अनिरुद्ध को हार्ट अटैक आया है।
अनिरुद्ध की बीमारी की खबर सुन अनिरुद्ध के परिवार को झटका लगेगा।
इसके बाद, अर्शी और सृष्टि को भी अनिरुद्ध की तबीयत की जानकारी मिलेगी। वो सब लोग अनिरुद्ध से मिलने अस्पताल जाएंगे।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अस्पताल में अनिरुद्ध के साथ झनक को देखकर अर्शी बेहद नाराज हो जाएगी। वहीं, अनिरुद्ध का पूरा परिवार झनक की फिर बेइज्जती करेगा।
झनक जब अनिरुद्ध से मिलने के लिए कहेगी तो अनिरुद्ध की मां उसे धक्का दे देंगी। इसके बाद, बोस परिवार झनक का रौद्र रूप देखगा। अनिरुद्ध के प्रति अर्शी का व्यवहार देख झनक को अपने सरजी की टेंशन होगी।
वो फैसला लेगी कि अनिरुद्ध के ठीक होने के बाद वो अनिरुद्ध के साथ बोस हाउस जाएगी। वो अनिरुद्ध की देखरेख करने के लिए यह फैसला लेगी।
उसे अर्शी पर भरोसा नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या झनक अर्शी को अनिरुद्ध के जीवन से बाहर निकाल देगी?
NEXT
Explore