स्टार प्लस के शो झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में अभी झनक अस्पताल में है। वहीं, अनिरुद्ध झनक की हालत देखकर परेशान है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक के लिए पूजा करने अनिरुद्ध मंदिर जाएगा। वो झनक को प्यार करता है, इस चीज का एहसास उसे हो गया है। वो अपने ड्राइवर से कहेगा कि जब झनक ठीक हो जाएगी।
वो उसे अपने आप से कभी दूर नहीं जाने देगा। वो कहेगा कि वो किसी की नहीं सुनेगा और झनक खुश रखने की कोशिश करेगा।
अनिरुद्ध जैसे ही मंदिर पहुंचेगा, मंदिर बंद होने वाला होगा। वहीं, अनिरुद्ध की मंदिर के पुजारी से बहस हो जाएगी। इसके बाद, वो जैसे-तैसे मंदिर के पुजारी को पूजा करने के लिए मना लेगा।
एपिसोड में आप देखेंगे अनिरुद्ध अस्पताल में मंदिर में चढे़ फूल लेकर पहुंचेगा। वो फूल को झनक के माथे पर लगाएगा।
इधर अर्शी अपने माता-पिता के घर पर है। वो अपने पिता से अनिरुद्ध के बारे में बात करेगी। इस दौरान अर्शी के माता-पिता की बहस हो जाएगी। अर्शी के पिता कहेंगे कि अनिरुद्ध जो भी कर रहा है, 24 साल पहले मुझे भी वही करना चाहिए था।
इस पर अर्शी अपने पिता से पूछेगी कि वो क्या कहने चाहते हैं। अर्शी के पिता कहेंगे कि वो अपनी मां से पूछ ले। तब सृष्टि कहेगी कि 24 साल पहले उसके पिता भी अनिरुद्ध बनना चाहते थे।
साफ है कि झनक की मां से जुड़ा एक राज आज भी अर्शी के माता-पिता के बीच छिपा है। जब वो राज सामने आएगा तो क्या शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक की हालत खराब होती जा रही है। उसे वेनटिलेटर पर शिफ्ट किया जाएगा।
झनक की खराब हालत देखकर अनिरुद्ध पूरा तरह टूट जाएगा। वहीं, आदित्य झनक के पास से अनिरुद्ध को हटाने के लिए स्टाफ की मदद लेगा।