स्टार प्लस के शो झनक में अबतक आपने देखा कि झनक किसी आश्रम में है। उसकी अपने पिता से मुलाकात हो गई है।

हालांकि, अभी वो इस बात से बेखबर है कि आश्रम में जो गुरुजी उसे मिले हैं वो ही उसके पिता है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक की याददाश्त वापस आ जाएगी।
लेकिन वो फैसला लेगी कि वो किसी को भी नहीं बताएगी कि वो जिंदा है। वो चाहती है कि बोस परिवार को ऐसा ही लगे कि वो अब इस दुनिया में नहीं है।
वहीं, अर्शी की मां की गिरफ्तारी होने के बाद से ही वो बोस हाउस में ड्रामा कर रही है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अर्शी आज अनिरुद्ध की बड़ी मां से बदतमीजी करेगी।
हालांकि, उसकी इस बदतमीजी का जवाब उसे वहीं अनिरुद्धव और अनिरुद्ध के बड़े पापा देंगे। वो साफ कहेंगे कि अर्शी को किसी ने हक नहीं दिया है कि उनकी पत्नी से वो इस तरह से बात करे।
अनिरुद्ध के मां-पिता अर्शी की साइड लेने की कोशिश करेंगे। अनिरुद्ध के बड़े पापा उन्हें भी जवाब देंगे। इसके बाद, वो कहेंगे कि अगर वो ऐसे ही करेंगे तो वो उनको घर से निकाल देंगे।
बड़े पापा कहते हैं कि वो खुद ही घर छोड़कर चले जाएंगे। तब छोटॉन कहेंगे कि वो घर उनके पिता का है, जब तक वो उन्हें इस घर से जाने के लिए नहीं कहेंगे, कोई कहीं नहीं जाएगा।
हालांकि, इसके बाद वो कहेंगे कि अब से इस घर में खाना अलग-अलग बनेगा। छोटॉन का फैसला सुनकर बिपाशा शॉक हो जाएगी।
Explore