टीवी सीरीयल "झनक" में आप देखेंगे कि, कैसे सृष्टि ने झनक को मारने की कोशिश की, लेकिन झनक की जान आश्रम के कुछ लोगों ने बचा ली। हालांकि, झनक की याददाश्त चली गई है।
उसे बिल्कुल याद नहीं है कि वो कौन है और क्या करती है। झनक जिस आश्रम में है, वहां उसकी मुलाकात अपने असली पिता से होगी। हालांकि, झनक को कुछ भी याद नहीं है।
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक को अपनी मां की याद आ जाएगी। फिर उसे असली और नकली बृजभूषण की कहानी का पता चलेगा।
आनेवाले एपिसोड में झनक को अपने असली पिता की सच्चाई का पता चलेगा। इसके बाद, वो अपने पिता के साथ नकली बृजभूषण को बेनकाब करने का वादा करेगी।
इधर बोस हाउस में अर्शी का ड्रामा जारी है। उसकी मां को पुलिस पकड़ कर ले गई है। वो बोस हाउस में आकर सब पर चिल्लाएगी।
आश्रम में झनक के लिए एक डांस प्रोग्राम रखा जाएगा। उसी डांस प्रोग्राम के बाद झनक और अनिरुद्ध की एक बार फिर मुलाकात होगी। झनक जिंदा है, इस बात से अनिरुद्ध अभी बेखबर है।
उसने सारी उम्मीदें छोड़ दी हैं, लेकिन जैसे ही उसे झनक के जिंदा होने की बात पता चलेगी, वो उससे मिलने जाएगा। अनिरुद्ध एक बार फिर झनक को बोस हाउस में लेकर आएगा।
झनक हाउस में आने के बाद, हर बार की तरह एक बार फिर झनक अपनी मासी को बचाएगी। हालांकि,घर में झनक को देखकर सबके होश उड़ जाएंगे।
अब शो में देखना दिलचस्प होगा कि क्या झनक को वापस लाकर वो झनक के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा?