झनक और अनिरुद्ध को साथ देखने का इंतजार कर रहे फैंस को अभी और भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

झनक और अनिरुद्ध में नजदीकियां बढ़ने से पहले ही गलतफहमियों ने अपनी जगह बना ली है। मुंबई में झनक का बदला हुआ रूप देखकर अनिरुद्ध बेहद नाराज है।
वो मुंबई से कोलकाता भी वापस आ गया है, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि झनक उसके जीवन में नया तूफान लेकर आनेवाली है।
सीरियल में आप देख रहे होंगे कि कैसे झनक को बार-बार चक्कर आ रहे हैं।
आपको बता दें, शो के प्रोमो के मुताबिक, झनक प्रेग्नेंट है और वो अपने बच्चे के हक के लिए बोस परिवार में वापसी करेगी।
झनक से नाराज अनिरुद्ध कोलकाता पहुंच चुका है, लेकिन उसे ये पता नहीं है कि झनक भी जल्द ही कोलकाता पहुंचेगी।
प्रोमो में दिखाया गया है कि झनक बोस हाउस पहुंचती है। पूरा परिवार वहीं हॉल में खड़ा होता है।
अनिरुद्ध कहता है कि उसे झनक की कोई बात नहीं सुननी है, लेकिन झनक फिर भी अपनी बात को कहती है। वो अनिरुद्ध से कहती है- मैं आपके बच्चे की मां बनने वाली हूं।
सीरियल गॉसिप की मानें तो झनक की बात सुनकर अनिरुद्ध झनक पर गंभीर आरोप लगाएगा। वो कहेगा कि बच्चा उसका नहीं है।
बता दें, झनक को भी अपने पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो नहीं चाहती कि उसके बच्चे के साथ भी वही हो जो उसके साथ हुआ, इसलिए वो अनिरुद्ध के पास गई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनिरुद्ध के गंभीर आरोप लगाने के बाद क्या झनक खुद के लिए लड़ाई करेगी या अपने बच्चे को भी वैसी ही जिंदगी देगी।
जैसी उसने खुद देखी है। स्टार प्लस के शो झनक के आनेवाले एपिसोड्स में कहानी बहुत ही दिलचस्प मोड़ लेती नजर आ रही है।