Jhanak 21 July 2024: झनक के लिए बृज भूषण की बैंड बजाएगा गुरुजी, शो में अब होगा जबरदस्त लड़ाई...
स्टार प्लस के शो झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डांस रियलिटी शो के ऑडिशन में जज झनक से अलग-अलग डांस फॉर्म करवाते हैं। वो झनक का डांस देखकर इम्प्रेस हो जाते हैं।
आप देखेंगे कि झनक का सेलेक्शन भी हो जाएगा, लेकिन बृज भूषण जो झनक के पिता हैं, वो झनक को अपने सामने पाकर नाखुश हैं।
वहीं, झनक के गुरुजी जब बृज भूषण से उसकी परफॉर्मेंस के बारे में पूछेंगे तो वो कहेंगे कि झनक मामूली है। बृज भूषण का जवाब सुनकर गुरुजी को शक हो जाएगा कि शायद वो पहले से ही झनक को जानते हैं।
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बृज भूषण झनक को सबके सामने बेइज्जत करेंगे। झनक से वो कहेंगे कि उसके बारे में वो अच्छे से जानते हैं।
इस पर झनक उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देते हुए कहेगी कि कितना जानते हैं उसके बारे में। वो गुस्से में उनसे कहेगी कि उसे धमकी देना बंद कर दें।
सीरीयल गॉसिप की मानें तो झनक की सबके सामने बेइज्जती देखते हुए गुरुजी झनक का सपोर्ट करेंगे। वो सबके सामने झनक का स्टैंड लेंगे और बृज भूषण को जवाब देंगे।
बात इतनी बढ़ जाएगी को वो झनक के लिए डांस रियलिटी शो छोड़ने को भी तैयार हो जाएंगे। क्या झनक के जीवन में गुरुजी का सपोर्ट बदल देगा उसकी जिंदगी?
बात अगर अनिरुद्ध की करें तो वो अर्शी की साथ उसकी मदद करते नजर आएगा। वो अर्शी को अपनी पत्नी का दर्जा दे चुका है। वो अर्शी को उसके पैरों पर खड़े होने और चलने में मदद करेगा।
हालांकि, अर्शी अनिरुद्ध से नाराज है। उसे लग रहा है कि अनिरुद्ध उससे प्यार नहीं करता है। अपने गुस्से में अर्शी ये ऐलान करेगी कि उसे अब कभी डांस नहीं करना है और वो ना खुश रहना चाहती है, ना जिंदा।