स्टार प्लस के शो झनक में अबतक आपने देखा कि झनक की तबीयत बिगड़ने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आदित्य कपूर झनक का सपोर्ट बनकर खड़ा है।

अस्पताल में झनक को पता चलता है कि वो प्रेग्नेंट नहीं है, बल्कि उसके पेट में एक ट्यूमर है। झनक की सर्जरी होनी है। झनक आदित्य से कहती है कि वो अनिरुद्ध को खबर कर दे कि उसकी तबीयत खराब है।
आदित्य अनिरुद्ध को कॉल करता है। उसे पूरी बात बताता है। आदित्य का जब कॉल आता है तब अनिरुद्ध के साथ अर्शी मौजूद होती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वो पूछेगी कि आदित्य का इतनी रात में कॉल क्यों आया था। अनिरुद्ध अर्शी को बताएगा कि झनक प्रेग्नेंट नहीं है। उसकी पेट में ट्यूमर है।
अनिरुद्ध की बात सुनकर अर्शी उससे कहेगी कि उसका इस बात से कोई लेनादेना नहीं है। तब अनिरुद्ध अर्शी से कहेगा कि झनक बीमार है, वो मुंबई जाएगा।
अर्शी उसे धमकी देगी कि अगर वो मुंबई गया तो उन दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। अनिरुद्ध अर्शी की बात सुनने के बाद भी कहेगी कि वो मुंबई जाएगा ही।
अगर वो चाहे तो वो उसके साथ चल सकती है। इधर अर्शी रोते हुए अपनी मां को फोन करेगी। वो उन्हें पूरी बात बताएगी। इसके बाद, सृष्टि मुंबई में गुरुजी को फोन करके कहेगी कि वो ये पता करें कि झनक किस अस्पताल में भर्ती है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक से मिलने के लिए अनिरुद्ध मुंबई पहुंच जाएगा। झनक की तबीयत को लेकर अनिरुद्ध काफी परेशान है। वो मंदिर जाने के लिए जल्दबाजी करेगी।
वहीं, सोचेगा कि मंदिर पर चढ़े फूल लगाने से झनक ठीक हो जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या झनक से मिलने के बाद अनिरुद्ध करेगा प्यार का इजहार? क्या अर्शी अनिरुद्ध संग खत्म कर देगी रिश्ता?