स्टार प्लस का शो झनक इस वक्त बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। झनक के खिलाफ इतने वक्त से चाल चल रही सृष्टि को अब पुलिस सबक सिखाएगी।

एपिसोड में आप देखेंगे कि कोलकाता पुलिस सृष्टि को झनक के एक्सिडेंट के मामले में गिरफ्तार करने आएगी। झनक को अनिरुद्ध के जीवन से हटाने के लिए सृष्टि ने चाल चली थी।
लेकिन सृष्टि की ये चाल उल्टी पड़ गई है। अनिरुद्ध को पता चल चुका है कि झनक लापता है और अब वो उसे ढूंढने निकलेगा।
सृष्टि अनिरुद्ध और अर्शी के रिश्ते के लिए झनक को रास्ते से हटाना चाहती थी, लेकिन सृष्टि की चाल उसकी बेटी के जीवन में तूफान लेकर आएगा। सृष्टि जैसे ही गिरफ्तार होगी, अर्शी के होश उड़ जाएंगे।
वहीं, अनिरुद्ध को जब पता चलेगा को झनक को मारने की कोशिश हुई है तो वो अर्शी पर भी बुरी तरह भड़के जाएगा। इतना ही नहीं, अनिरुद्ध की मां और भाभी को भी इस बात की जानकारी थी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपने परिवार की असलियत जानने के बाद अनिरुद्ध उठाएगा कोई बड़ा कदम। अनिरुद्ध ने सबके सामने साफ कर दिया है कि वो झनक के साथ रहना चाहता है।
अब जब अनिरुद्ध को पता चलेगा कि झनक के खिलाफ ऐसी चाल चली गई है तो क्या वो सबके सामने अर्शी को छोड़कर झनक के साथ रहने का फैसला कर लेगा? झनक को गाड़ी समेत पानी में धक्का दे दिया गया है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक को नदी किनारे रह रहे कुछ लोग बचा लेंगे। वो उन लोगों को बेहोशी की हालत में मिलेगी।
क्या वापस आने के बाद झनक भी सिखाएगी अर्शी और उसकी मां को सबक?
NEXT
Explore