Jhanak 17 July 2024: स्टूडेंट्स के सामने बेइज्जत होगी झनक, अर्शी से डांस शो में होगा टक्कर...
स्टार प्लस के शो झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। अब आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गुरुजी झनक का डांस देखकर बहुत ज्यादा खुश हैं और वो उसे अलग से डांस की ट्रेनिंग देंगे।
गुरुजी झनक को समझाएंगे कि उसे डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेना चाहिए। हालांकि, झनक गुरुजी की बातों से सहमत नहीं होगी। उसे लगेगा कि अगर वो डांस शो में हिस्सा लेगी तो उसकी नौकरी चली जाएगी। गुरुजी के बहुत समझाने पर झनक डांस शो में हिस्सा लेने को तैयार हो जाएगी।
शो में आज आप देखेंगे कि गुरुजी झनक को घुंघरू देंगे और धनक उनके सामने डांस परफॉर्म करेगी। वो गुरुजी के कहने पर डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेने को तैयार तो हो जाएगी, लेकिन वो गुरुजी से कहेगी कि वो किसी को बताएं नहीं कि वो शो में हिस्सा लेगी।
अगर ऐसा होता है तो उसकी नौकरी चली जाएगी। गुरुजी उसे कहेंगे कि वो शो में हिस्सा लेगी तो सबको पता ही चल जाएगा। हालांकि, इसके साथ ही गुरुजी उसको वादा करेंगे को वो शो जीते या नहीं, वो झनक को नौकरी दिलवाएंगे।
झनक जब डांस कर चुकी होगी, उसी वक्त वहां गुरुजी के स्टूडेंट्स आ जाएंगे। वो कहेंगे कि गुरुजी इसने घुंघरू क्यों पहने हैं? इसपर गुरुजी कहेंगे कि वो झनक का डांस देखना चाहते थे।
हालांकि, झनक ने बहुत ही खराब डांस किया। वो झनक से कहेंगे कि तुम चाओ मेरे लिए कॉफी लेकर आओ। गुरुजी को पता है कि उनके स्टूडेंट्स झनक को पसंद नहीं करते और उसके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
इसलिए वो स्टूडेंट्स के सामने झनक की तारीफ नहीं करेंगे और ना ही उन्हें पता लगने देंगे कि झनक रियलिटी शो में हिस्सा लेगी।
वहीं, सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट की मानें तो अर्शी को सीधे डांस कि फिनाले में एंट्री मिल जाएगी। हो सकता है आनेवाले एपिसोड में आपको झनक और अर्शी का डांस फेस ऑफ देखने को मिले।
हालांकि, अगर ये डांस फेस ऑफ होता है तो ये जानना भी दिलचस्प होगा कि क्या झनक अर्शी को हराकर जीत पाएगी डांस शो?