सीरियल में, छोटॉन झनक को पुलिस स्टेशन से वापस घर लेकर आएगा। झनक जैसे ही बोस परिवार में पहुंचेगी, हर कोई हैरान रह जाएगा।
अर्शी झनक को देखकर बुरी तरह नाराज हो जाएगी। वो झनक को भला-बुरा कहेगी। झनक भी अर्शी को बराबर जवाब देगी।
अर्शी के खिलाफ जाकर अनिरुद्ध झनक का साथ देने के लिए तैयार हो जाएगा। बिपाशा और बाकी घरवालों को जैसे ही पता चलेगा कि झनक रेड लाइट एरिया से बचकर आई है।
वो लोगों के सवालों के घेरे में आ जाएगी। बिपाशा जैसे ही झनक पर सवाल उठाना शुरू करेगी।
बिपाशा की सास उससे कहेगी कि अगर अब दोबारा उसने ऐसा कहा तो उनका हाथ उठ जाएगा। बिपाशा ये सुनकर हैरान रह जाएगी।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनिरुद्ध की दादी भी अपना आपा खो देंगी। वो कहेंगी कि ये लड़की यहां नहीं रह सकती।
छोटॉन उनसे कहेंगे कि अगर वो झनक को इस घर में नहीं रहने देंगे तो वो भी ये घर छोड़कर हमेशा के लिए चले जाएंगे। हर कोई झनक के खिलाफ होगा।
हालांकि, अर्शी की मां सृष्टि का दिल बदल चुका है। सृष्टि को जैसे ही झनक के बारे में पता चलेगा, वो उससे मिलने आएंगी।
वो झनक से मिलकर उससे माफी मांगेगी। वो झनक से कहेंगी कि कुछ दिन वो उनके साथ रुके। सृष्टि का ये बदलाव देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
Explore