स्टार प्लस के शो झनक के आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक मुंबई वापस लौट जाएगी। मुंबई वापस पहुंचकर झनक की तबीयत बहुत खराब हो जाएगी।

आदित्य अनरुद्ध को फोन करके उसे ये जानकारी देगा। अनिरुद्ध झनक से मिलने के लिए मुंबई रवाना होगा।
आज के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अप्पू दी शादी के बाद वो अपने ससुराल पहुंचेंगी। वहां अप्पू दी का जोरदार स्वागत होगा। अप्पू दी को उनके ससुराल में बहुत प्यार मिलेगा।
ललॉन से प्यार करने वाली काजल अप्पू दी और ललॉन को ताने मारेगी, लेकिन अप्पू दी अपने प्यार से काजल को भी मना लेंगी। काजल और अप्पू दी के बीच अच्छी दोस्ती हो जाएगी।
इधर झनक छोटॉन के साथ अप्पू दी से मिलने उनके ससुराल पहुंचेगी। वहीं, बाद में अनिरुद्ध और मृणालिनी और अनिरुद्ध भी अप्पू दी के ससुराल पहुंचेंगे।
अप्पू दी के ससुराल में ललॉन की दो रिश्तेदार आएंगी। वो झनक को देखकर कहेंगी कि उन्होंने उसे कहीं देखा है। तब एक बार फिर डांस शो की बात उठेगी। वो अपनी बात बोल ही रही होंगी कि हां ये वही हैं जो डांस शो की विनर थीं।
इस पर झनक कहेगी कि वो डांस शो हारी थी, लेकिन अनिरुद्ध की वाइफ अर्शी मुखर्जी वो शो जीती थीं। यहां झनक और अप्पू दी बातों-बातों में मृणालिनी और छोटॉन को चिढ़ाएंगे।
अप्पू दी मृणालिनी से कहेंगी कि वो उसके घर में रहने लग जाएं क्योंकि उनकी मां घर में अकेली हो गई हैं। वहीं, झनक भी मृणालिनी से कहेगी कि आजकल वो सिर्फ एक इंसान के बारे में सोचती हैं। झनक का इशारा छोटॉन की तरफ होता है।
साफ है कि शो के आगे एपिसोड्स में छोटॉन और मृणालिनी के बीच रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मृणालिनी और छोटॉन की शादी होगी?