झनक में अबतक आपने देखा कि तमाम मुश्किलों के बाद भी अप्पू दी की शादी ललॉन से हो गई है। आज आप देखेंगे कि अप्पू दी की बोस हाउस से विदाई होगी।

वहीं, विदाई के वक्त झनक अप्पू दी को एक रस्म करने से मना कर देगी। अप्पू दी की दादी उनसे कहेंगी कि रस्म के लिए वो एक मुट्ठी चावल लें और कहें कि उन्होंने अपने मायके का कर्ज उतार दिया है।
इसी रस्म को झनक करने से मना कर देगी। अनिरुद्ध भी झनक का साथ देता नजर आएगा। इसके बाद अप्पू दी की विदाई हो जाएगी।
विदाई के बाद, झनक के पास आदित्य कपूर का कॉल आएगा। अनिरुद्ध आदित्य का ये कॉल देख लेगा। उसे इस बात से जलन होगी। वहीं, झनक आदित्य से बात करने के लिए अलग हटकर जाएगी।
आदित्य झनक को वापस मुंबई बुलाएगा। झनक को वो फिल्म के लिए मुंबई बुला रहा है। इधर अनिरुद्ध चुपचाप से झनक के पीछे से उसकी बात सुनने के लिए खड़ा होगा। वो झनक को ये कहते सुनेगा कि वो अपने बच्चे की पहचान साबित करके रहेगी।
झनक की बात सुनकर अनिरुद्ध उससे कहेगा कि वो जबरदस्ती अपनी बात को मनवा नहीं सकती है। वहीं, अनिरुद्ध कहेगा कि वो झनक से नफरत करता है।
वो कहेगा कि उसकी वजह से अर्शी से उसके रिश्ते खराब हो गए और फिर भी वो उसपर इस तरह के आरोप लगा रही है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अप्पू दी बोस हाउस छोड़कर अपने ससुराल पहुंचेंगी।
अप्पू दी जब बस्ती में पहुंचेंगी तो आसपास के लोग अप्पू दी की दिमागी हालत का मजाक उड़ाएंगे। हालांकि, ललॉन अप्पू दी के साथ खड़ा रहेगा और सभी को जवाब देगा।