स्टार प्लस के शो झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। अभी अनिरुद्ध अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, उसकी तबीयत में सुधार हुआ है। वहीं, अर्शी और बोस परिवार के कुछ लोग लगातार झनक को बेइज्जत कर रहे हैं। झनक किसी की भी बातें बिना सुने अपने सर जी के लिए चिंतित है।