Jhanak 1 July 2024: बिना शादी किए मां बनेगी झनक!, शो के नया लीप में आने वाला है ये रोमांचक मोड़...
स्टार प्लस के शो झनक में एक ऐसा ट्वस्ट आनेवाला है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। शो में अबतक आपने देखा कि अर्शी और अनिरुद्ध की शादी की रस्में हो रही हैं।
अब आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अर्शी औरव अनिरुद्ध की हल्दी में झनक को चोट लग जाएगी। हालांकि, शो का बड़ा ट्विस्ट ये नहीं है।
खबरों के मुताबिक, शो का बड़ा ट्विस्ट ये है कि झनक को पता चलेगा कि वो प्रेग्नेंट है। क्या होगा जब घरवालों को पता चलेगा कि झनक प्रेग्नेंट है?
इंडिया फोर्म्स की मानें तो आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि झनक प्रेग्नेंट है। दरअसल, अनिरुद्ध और अर्शी की जिस दिन शादी होने वाली होगी, उस दिन फेरों के वक्त झनक बेहोश हो जाएगी।
झनक को बेहोश पाकर अनिरुद्ध काफी बेचैन हो जाएगा। वो डॉक्टर्स को बुलाएगा। बाद में सभी घरवालों को पता चलेगा कि झनक प्रेग्नेंट है। शो का ये ट्विस्ट अर्शी के जीवन में लेकर आने वाला है कौन सा तूफान?
जब अनिरुद्ध को झनक के प्रेग्नेंट होने की बात का पता चलेगा, वो और झनक कश्मीर में एक ही रूम में बिताई अपनी उस रात को याद करेंगे। खबरों की मानें तो झनक के प्रेग्नेंट होने की खबर से अनिरुद्ध अर्शी से शादी तोड़ देगा।
झनक के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनिरुद्ध की हल्दी सेरेमनी में अर्शी अनिरुद्ध को हल्दी लगाने आएगी। वो वहां अचानक बेहोश हो जाएगी। हर बार की तरह ही, सृष्टि अर्शी के बेहोश होने का गुस्सा झनक पर निकालेगी।
वो झनक से कहेगी कि अनिरुद्ध को पाने के लिए तुम इतना गिर गईं कि ये भी भूल गईं की सामने तुम्हारी दीदी है। वो झनक को धमकी भी देगी।
हालांकि, झनक के पास खड़ी मृणालिनी सृष्टि को रोकेगी। वो उनसे कहेगी कि झनक की कोई गलती नहीं है। मैं यहीं खड़ी थी, मैनें देखा है। क्या अनिरुद्ध भी लेगा झनक की साइड या एक बार फिर झनक को करेगा बेइज्जत?