Jeera water For Weight Loss: पेट की लटकती चर्बी को घटाने के लिए रोज सुबह पिएं जीरे का पानी, मिलेंगे ये फायदे भी...
जीरे का पानी वजन घटाने में मददगार है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती है। जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं।
Jeera water For Weight Loss: पेट की लटकती चर्बी को घटाने के लिए रोज सुबह पिएं जीरे का पानी, मिलेंगे ये फायदे भी...
जीरे के पानी का सेवन करने से अपच, ब्लोटिंग, गैस, कब्ज़,सूजन, लूज़ मोशन से लेकर इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से भी राहत मिलती है।
Jeera water For Weight Loss: पेट की लटकती चर्बी को घटाने के लिए रोज सुबह पिएं जीरे का पानी, मिलेंगे ये फायदे भी...
जीरा विटामिन सी के साथ एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होता है। जीरे का पानी हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
Jeera water For Weight Loss: पेट की लटकती चर्बी को घटाने के लिए रोज सुबह पिएं जीरे का पानी, मिलेंगे ये फायदे भी...
जीरे में मौजूद कैल्शियम हड्ड‍ियों और दांतों को मजबूत बनाता है।साथ ही इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस भी पाए जाते हैं जो हड्डियों की मरम्मत और रखरखाव में मदद करते हैं।
जीरे का पानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द से राहत देता है। साथ ही यह इस दौरान होने वाले ब्लड लाॅस की भरपाई करने में मदद करता है।
जीरा इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ाता है। नियमित रूप से जीरे का पानी पीने से आपके HbA1c टेस्ट में भी शुगर का लेवल कम आएगा।
जीरे के पानी के सेवन से मस्तिष्क की तंत्रिकाओं को आराम मिलता है। यह हमें शांत रखता है, हमारी याददाश्त को बढ़ाता है। इसके सेवन से नींद भी अच्छी आती है।
जीरे का पानी बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। यह लिपिड प्रोफाइल को बेहतर करता है। इसके सेवन से हाई बीपी को नियंत्रित करना आसान होता है।
जीरे का पानी पीने से सूजन को रोकने में मदद मिलती है जिसस न केवल सूजन के कारण होने वाली तकलीफों और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है बल्कि मोटापे से भी राहत मिलती है।
जीरे का पानी ऐसे बनाएं
जीरे का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह बीजों को छान कर अलग कर लें। अब इसे खाली पेट पियें। आप इसे शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
NEXT
Explore