आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है जिससे कई लक्षण दिखाई देते हैं.
लगातार थकान और कमजोरी रहना आयरन की कमी के लक्षण है.
महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान भारी रक्तस्राव आयरन की कमी के लक्षण है.
आयरन की कमी से बाल और नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं.
त्वचा, मसूड़ों या पलकों में पीलापन नजर आता है.
आयरन की कमी से लगातार सिरदर्द और चक्कर आता रहता है.
अगर सांस लेने में तकलीफ होती है या दिल की धड़कन तेज हो जाती है हो सकता है शरीर में आयरन की कमी हो.
शरीर में आयरन की कमी मानसिक थकावट और ध्यान लगाने में समस्या होती है.
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.