रेल यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार नियमों में बदलाव कर रही है. कभी टिकट बुकिंग तो यात्रा को लेकर.
एक बार फिर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए नियम में बदलाव किया है.
रेलवे ने आईआरसीटीसी से तत्काल और एडवांस टिकटों के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है.
आईआरसीटीसी के अनुसार, Aadhaar वेरिफिकेशन के बिना किसी को टिकट नहीं मिला पायेगा. आईआरसीटीसी आईडी को आधार से लिंक करना होगा।
Advance Reservation Period (ARP) टिकट के लिए ऐसे लोग ही टिकट ले पाएंगे, जिन्होंने पहले दिन आधार ऑथेंटिकेट किया है.
इसी तरह आधार वेरिफिकेशन के बिना त्काल टिकट भी बुक नहीं कर पाएंगे, सभी को आधार वेरिफिकेशन करना पड़ेगा.
ऐसा करने से Advance Reservation Period और तत्काल बुकिंग दौरान धोखाधड़ी और ब्लैक में टिकट लेने, फर्जी बुकिंग जैसे कामों पर रोक लग जाएगी.
इतना ही नहीं यात्रियों को तत्काल टिकट मिलने की सम्भावना बढ़ जाएगी. एडवांस टिकटों की बुकिंग में कंफर्म टिकट का चांस भी बढ़ जायेगा.