QOO TWS 1e की कीमत भारत में मात्र 1,899 रुपये रखी गई है, जो इसे इस प्राइस रेंज में एक बेहद ही प्रतिस्पर्धी विकल्प बनाता है.
23 अगस्त 2024 से Amazon.in के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
शानदार ऑडियो के लिए खास डिज़ाइन: साउंड क्वालिटी को और भी बेहतर बनाने के लिए iQOO ने गोल्डन ईयर अकॉस्टिक टीम और डीपएक्स 3.0 स्टीरियो साउंड इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया है।
बैकग्राउंड नॉइज़ को कहें अलविदा: जिससे यूजर्स को एक शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है।
नॉइज़ कैंसिलेशन को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें AI का भी इस्तेमाल किया गया है।
जबरदस्त बैटरी लाइफ: iQOO TWS 1e की एक और खासियत इसकी दमदार बैटरी है।
कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये ईयरफोन्स 42 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।
गेमिंग के लिए भी बेहतरीन: iQOO TWS 1e को गेमिंग के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए भी डिज़ाइन किया गया है।
इनमें 88ms तक का लो-लेटेंसी मोड दिया गया है।
अन्य खास फीचर्स: iQOO TWS 1e में कई अन्य आकर्षक फीचर्स भी दिए गए हैं।
इनमें गूगल फास्ट पेयर और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट, वियरिंग डिटेक्शन, फाइंड माई ईयरफोन्स और IP54 रेटिंग शामिल हैं।
iQOO TWS 1e Earbuds: एक संपूर्ण पैकेज कुल मिलाकर, iQOO TWS 1e एक बेहतरीन फीचर्स से भरपूर किफायती TWS ईयरफोन है।