रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. लेकिन कई काम की चीज हैं जो उन्हें पता नहीं है.
जी हाँ कई लोगों इसकी जानकारी नहीं होगी, कि ट्रेन लेट हो जाने पर आपको पूरा पैसा वापस मिल जाता है. टिकट का पूरा रिफंड मिलता है.
तो चलिए जानते हैं ट्रेन कितनी देर लेट होने पर टिकट का पूरा रिफंड मिलता है और इसका पूरा प्रोसेस क्या है.
रेल मंत्रालय की पॉलिसी के अनुसार, ट्रेन अगर 3 घंटे से ज्यादा लेट होती है, तो आपको टिकट पूरा पैसा वापस मिल सकता है.
इसके लिए IRCTC की ऑनलाइन वेबसाइट- ऐप पर या रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर अनुरोध कर सकते हैं. सभी क्लास- जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी इसके हकदार हैं.
लेकिन इसके लिए जरुरी है आपने ट्रेन लेट होने पर टिकट कैंसिल की हो, इसके अलावा रेलवे द्वारा ट्रेन करने पर भी रिफंड मिलता है.
रिफंड के लिए TDR (Ticket Deposit Receipt) ऑनलाइन या स्टेशन पर फाइल करने के 3 से 7 दिन में पैसा उसी बैंक खाते में आ जाता है,
ध्यान रहे अगर आपने ट्रेन छूटने या निकलने के बाद ट्रेन कैंसिल किया है तो आपको रिफंड नहीं मिलेगा.