टीम इंडिया ने अब अपना टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरा सुपर 8 का मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेलने जा रही है. इसी बीच टीम इंडिया के प्लेइंग 11 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई. जिसमे दो चौंकाने वाला बदलाव हो सकते हैं.
भारत और जिम्बाब्वे दोनों टीमें सुपर 8 के पहले-पहले मैच में हारकर आई हैं. दोनों टीमों को ग्रुप स्टेज में हार नहीं मिली थी. ऐसे में यह एक अच्छा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो सकता है.
बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ भी कर दिया था कि प्लेइंग 11 में बदलाव के लिए सोच विचार किया जा रहा है. संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने की लगातार मांग हो रही है.
टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बाहर करके टीम से शायद बड़ी गलती हुई थी. उसके बाद अब अक्षर की तो वापसी लगभग टीम में पक्की लग रही है.
अभिषेक शर्मा को मौका मिलेगा यह बैटिंग कोच के बयान से साफ लग रहा था. वहीं इन फॉर्म इशान किशन को एक खराब पारी के हिसाब से बाहर नहीं किया जा सकता है. इसलिए तिलक वर्मा पर तलवार लटकती नजर आ रही है.
वही रिंकू सिंह जो घर लौटे थे उनकी वापसी का तो अपडेट सितांशु कोटक ने दे दिया था. लेकिन वह प्लेइंग 11 में बिना प्रैक्टिस और तनाव की स्थिति में उतरेंगे यह देखने वाली बात होगी.
अगर जिम्बाब्वे की टीम की बात करें तो खास बदलाव नहीं नजर आ रहे हैं. बल्लेबाजी में टीम के पास रयान बर्ल, डियान मायर्स और कप्तान सिकंदर रजा खुद मौजूद हैं.
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर.