IND vs PAK T20 World Cup: गौतम गंभीर की रणनीति में उलझा पाकिस्तान, जानिए कैसे?...
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर इतिहास का एक और सुनहरा अध्याय लिख दिया है.
ईशान ने मात्र 40 गेंदों पर 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 175/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. उनकी इस पारी ने बीच के ओवरों में भारत की पकड़ मजबूत बनाए रखी.
इस शानदार जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में आधिकारिक तौर पर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.
लेकिन अब इसी बीच भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर का एक चौंका देने वाला बयान सामने आया है.
दरअसल, इस बीच मैदान के बाहर, हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों की भी जमकर तारीफ हो रही है.
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और गंभीर के नेतृत्व की सराहना की, जिस पर गंभीर ने भी शालीनता से उनका आभार व्यक्त किया.
गंभीर ने उनके X पोस्ट का रिप्लाई करते हुए अंग्रेजी में Thanks a lot for your wishes! लिखा.
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद यह गंभीर का इकलौता रिएक्शन है. जिसे उन्होंने सिर्फ 6 शब्दों में पूरा किया.
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 8 मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.