आजकल हर किसी को ग्लोइंग-यंग लुकिंग स्किन चाहिये और उसके लिए लोग सीरम, क्रीम और महंगे सप्लीमेंट्स पर बेहिसाब खर्च कर रहे हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि बिना ज्यादा खर्च किए आपकी स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और यंग दिखे तो ये 5 होममेड ब्यूटी ड्रिंक्स आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं।
करने में गोंद कतीरा का ड्रिंक आपके पाचन को अच्छा रखेगा, शरीर को ठंडक देगा, कोलेजन बढ़ाएगा, स्किन को अंदर से मॉइश्चर देगा जिससे ड्राईनेस और डलनेस में कमी आएगी।
एक चम्मच गोंद कतीरा और एक चम्मच चिया सीड्स को अलग-अलग रातभर के लिए पानी में भिगो दीजिए। सुबह गोंद कतीरा फूलकर जेली जैसा हो जाएगा। एक ग्लास लीजिए। इसमें गोंद कतीरा जैली और सोक्ड चिया सीड्स डालें। अब इसमें थोड़ा पानी ऐड करें और आधे नींबू का रस निचोड़ें। आखिर में पिंक साॅल्ट और भुना जीरा डालें। अच्छी तरह मिक्स करें और पिएं।
आम और पुदीने का ड्रिंक गर्मी में स्किन के लिए राइट चाॅइस है। यह स्किन सेल्स को रिपेयर करने और कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है।आम में मौजूद बीटा-कैरोटीन त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है। स्किन को हाइड्रेटेड रखता है।
ब्लैंडर जार मे एक ​पके हुए आम का पल्प तैयार करें। ​इसमें पुदीने के 5-6 पत्ते डालें। एक छोटा चम्मच नींबू का रस डालें। चाहें तो मिठास के लिए थोड़ा शहद डालें और थोड़े से पानी के साथ इसे ब्लेंड कर लें। आपका मैंगो-पुदीना रिफ्रेशर ड्रिंक तैयार है।
अपनी बॉडी से सारी गंदगी को निकाल बाहर करने के लिए खीर और नींबू से डिटॉक्स वॉटर बनाइये। खीरा और नींबू का ये डिटाॅक्स ड्रिंक स्किन को हाइड्रेट रखता है और पिंपल्स कम करने में मदद करता है।
इसके लिए आधा लीटर पानी लें उसमें एक खीरे के पतले स्लाइस डालें। 8-10 पुदीने के पत्ते डालें और साथ एक नींबू के भी पतले-पतले स्लाइस करके डाल दें। इसमें दो-तीन घंटे के लिए फ्रिज में रख दे उसके बाद इसे छानकर पी लें।
स्किन पर नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार पाने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस पीजिए।यह ड्रिंक ब्लड को साफ करता है, डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है और विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर तो है ही।
इसे बनाने के लिए एक गाजर और आधा छिला चुकंदर लें। इन्हें अच्छी तरह धोकर काट लें। इसमें एक छोटा टुकड़ा अदरक का डालें। थोड़ा सा नींबू रस डालें। ब्लैंड करें और पियें। चाहें तो छान कर भी पी सकते हैं। हर दिन एक गिलास गाजर- चुकंदर का जूस गजब के फायदे देता है।
मलाइका अरोड़ा का ये फेवरेट ड्रिंक आपकी स्किन को पिगमेंटेशन से बचाएगा, उसे यंग और ग्लोइंग बनाएगा। इसे बनाने के लिए गुलाब और अनार के साथ कुछ आयुर्वेदिक औषधियों का भी इस्तेमाल किया जाता है।
इसे बनाने के लिए एक मुट्ठी गुलाब की पंखुड़ियां, तीन -चार चम्मच अनार के दाने, एक चम्मच शतावरी पाउडर और एक चम्मच मुलेठी पाउडर ब्लेंडिंग जार में डालें। साथ ही डालें थोड़ा पानी। इन चीजों को ब्लैंड करके एक नेचुरल आयुर्वेदिक ड्रिंक बनाएं और पिएं।