सर्दियों में ठंडे पानी से बर्तन धोना सबसे बड़ा टास्क है.
ठंडे पानी से बर्तन धोते समय हाथ सुन्न और अकड़ जाता है, और फटने भी लगती है.
ऐसे में कुछ आसान टिप्स आजमा सकते हैं जिससे बर्तन धोने में ठण्ड भी नहीं लगेगी और हाथ भी सुरक्षित रहेंगे.
बर्तन धोने के लिए डिशवॉशिंग ग्लव्स(रबर के दस्ताने) आसान और असरदार उपाय है.
बर्तन धोते समय पानी को हल्का गुनगुना करके इस्तेमाल कर सकते हैं.
बर्तन धोने से पहले हथेलियों और उंगलियों पर सरसों या नारियल तेल से हलकी मालिश कर लें.
बर्तन धोने के लिए होल्डर वाले स्क्रबर का इस्तेमाल करें.
धोने से पहले बर्तनो पर गर्म पानी डाल दें, इससे बर्तन गर्म भी रहेगा और जल्दी साफ़ हो जायेगा.