बस थोड़ी सी देखभाल से में बालकनी या छत पर गमले या किसी भी बर्तन में धनिया उगाया जा सकता है.
सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के धनिया के बीज लें.
धनिया के बीज को हल्का दो टुकड़ों में तोड़ एक बर्तन में रात भर के लिए भीगा कर रख दें,
धनिया उगाने के लिए मिट्टी का मिक्सर तैयार कर लें.
मिटटी में थोड़ा सरसों की खली, और गोबर का मिश्रण डाल देने से ज्यादा उपजाऊ हो जाएगा.
अब लाइनों में बीज बिखेरें और उन्हें मिट्टी की पतली परत से ढक दें.
फिर इसमें स्प्रे से थोड़ा पानी डाल दें, ज्यादा न डालें इससे खराब हो सकता है.
10 से 15 दिनों में धनिया उग जायेगी और कुछ समय में काटने के लायक हो जायेगी.