सुबह उठते ही खाली पेट पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
इसलिए लोग उठते ही पानी पीने लगते हैं, लेकिन पीते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं. जिससे शरीर को नुकसान होता है.
बहुत लोगों को सुबह पानी पीने का सही तरीका नहीं मालूम होता है तो चलिए जानते हैं.
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह उठते ही बिना कुल्ला किए या ब्रश किए पानी पीना चाहिए.
सुबह जल्दी जल्दी के बजाय घूंट-घूंट करके पानी पिए, जल्दी पानी पीने से पाचन बिगड़ सकता है.
सुबह हल्का गुनगुना पानी पीना सबसे अच्छा होता है, न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म पियें.
कभी भी खड़े होकर पानी न पिएं, मलासन में बैठकर पानी पीना सबसे अच्छा होता है, इससे पाचन अच्छा होता है.
सुबह 1-2 गिलास पानी पीना काफी होता है साथ ही पानी पीने के 30-45 मिनट बाद ही कुछ खाना चाहिए.
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.