पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हर तरफ Ghibli स्टाइल में AI से जेनरेट तस्वीरें नजर आ रही है.

हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी घिबली स्टाइल में बनी तस्वीरें शेयर कर रहा है. बच्चे लेकर बूढ़े तक सभी पर Ghibli स्टाइल इमेज क्रेज छाया हुआ है.
ChatGPT मेकर OpenAI ने Ghibli स्टाइल इमेज फीचर को ChatGPT के सिर्फ पेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया था.
लेकिन अब सभी के लिए अच्छी खबर है बिना सब्सक्रिप्शन के भी ChatGPT पर Ghibli Style फोटो बना सकते हैं.
OpenAI के CEO Sam Altman ने इसे लेकर ऐलान किया है. अब सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है.
आइए जानते हैं ChatGPT से फ्री में Studio Ghibli-Style फोटो बनाने का तरीका.
Ghibli Style Image क्रिएट करने के लिए सबसे पहले ChatGPT पर जाएं.
+ के चिन्ह पर क्लिक करें और उस फोटो को सलेक्ट करें जिसे Ghibli स्टाइल में बदलना चाहते हैं.
अब प्रॉम्प्ट देने के लिए आप Ghiblify this या फिर turn this image into Studio ghibli theme टेक्स्ट लिख सकते हैं.
कुछ सेकंड में ChatGPT आपकी Ghibli स्टाइल इमेज तैयार कर देगा.
आप फ्री में ChatGPT की मदद से केवल तीन फोटो बना सकते हैं.