सोशल मीडिया पर AI का कोई न कोई नया ट्रेंड वायरल होता रहता है.
अब ChatGPT का एक नया AI ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है.
जिसका नाम Caricature Trend है, Caricature यानी मजेदार कार्टून जैसी तस्वीर, आप अपनी किसी भी तस्वीर की कार्टून जैसी बना सकते हैं.
इस Caricature Trend की खास बात यह है ChatGPT आपकी पुरानी बातचीत और जानकारी से आपके पर्सनैलिटी के हिसाब से फोटोज बना रहा है. तो चलिए जानते हैं बनाने का तरीका.
सबसे पहले ChatGPT ओपन करे और अपनी clear face photo अपलोड करें.
प्रॉम्प्ट लिखें, "Create a caricature of me, my career , my work and my job based on everything you know about me, using the uploaded image of my face"
फोटो और प्रॉम्प्ट लिखने के बाद अपलोड कर दें, थोड़ा इंतज़ार करिये, कुछ सेकेण्ड में आपका फोटो बनकर तैयार हो जायेगा.
प्रॉम्प्ट को अपने job, mood, lifestyle के हिसाब से बदल सकते हैं, जैसे- sleepy, foodie, blogger, office girl, mom etc.