चादर और बिस्तर तो आसानी से साफ हो जाता है.
लेकिन सबसे बड़ा टास्क होता है तकिये को साफ़ करना.
तकिये में पसीना, बालों का तेल, धूल और जर्म्स बहुत सी गंदी भरी होती है.
लेकिन पानी से साफ करना इसे मुश्किल है क्युकी यह सूखने में काफी समय लगते हैं, ऐसे में कुछ आसान से टिप्स से इसे साफ़ कर सकते हैं.
तकिए पर हल्का बेकिंग सोडा छिड़कें और 30–60 मिनट बाद ब्रश से साफ़ कर दें.
सूती कपड़े को सिरके या हल्के डिटर्जेंट के पानी में डुबोएं और गंदे जगह को साफ़ करके धुप दिखा दें.
खुशबूदार बनाने और बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए टी-ट्री ऑयल या लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर स्प्रे करें.
स्टीमर की मदद से तकिये को साफ़ कर सकते हैं.