आजकल त्वचा के लिए विटामिन सी सीरम का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है.

विटामिन सी सीरम के इस्तेमाल से दाग धब्बे, एक्ने और झुर्रियां दूर होती है. स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाती है.
विटामिन सी सीरम वैसे तो बाजार में आसानी से मिल जाता है पर ये काफी महंगे होते हैं ऐसे में आप घर में ही विटामिन सी सिरम बना सकते हैं.
विटामिन सी सीरम घर पर बनाने के लिए विटामिन सी कैप्सूल, गुलाब जल, विटामिन ई कैप्सूल, ग्लिसरीन और एलोवेरा जैल चाहिए.
सबसे पहले एक कटोरी में , गुलाब जल, एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं.
अब इसमें विटामिन सी कैप्सूल डालें और सभी सामग्री को अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें.
तैयार विटामिन सी सीरम को एक छोटे कांच के बोतल में भर लें और फ्रिज में स्‍टोर करें.
फ्रिज में रखने से इसका इस्तेमाल दो हफ्ते तक किया जा सकता है.
रोजाना रात में सोने से पहले सीरम कुछ बूंदें की चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें.
ध्यान रहे अगर इस्तेमाल करने के बाद चेहरे पर किसी तरह इरिटेशन और बर्निंग सेंसेशन हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.