वास्तु शास्त्रों के अनुसार, होलिका की अग्नि को अत्यंत पवित्र माना गया है, क्योंकि इसमें 'भक्त प्रहलाद' की भक्ति और भगवान नरसिंह की शक्ति का वास होता है.
हम हर बार होलिका दहन देखकर अपने-अपने घर वापस लौट आते है, लेकिन क्या आप जानते है जलने के बाद बची "राख" असल में एक शक्तिशाली खजाना है.
अगर आप कुछ भी परेशानियों, दोष या पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं, तो इस साल 2026 में होलिका की ठंडी राख के ये आसान उपाय आपके बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकते है. जानते हैं उन उपायों के बारे में.
होलिका दहन के बाद अगले दिन सुबह उस राख को अपने घर ले आएं, इस राख को घर के हर कोने में थोड़ा-थोड़ा छिड़क दें, ऐसा करने से घर में हो रहे झगड़े दूर हो जाती है, और निगेटिव एनर्जी, वास्तु दोष भी छूमंतर हो जाती है, साथ ही घर में सुख-शांति आती है.
अगर आपके मेहनत करने के बाद भी आपकी जेब खाली हो जाती है, यह उपाय जरूर करें, आप एक लाल रेशम का कपड़ा लेकर उसमें होलिका का थोड़ा सा राख के साथ चांदी का सिक्का या फिर तांबे का सिक्का का पोटली बनाकर तिजोरी या पर्स में रख ले. इससे धन का खर्च रुकता है, पैसे भर-भरकर आती है.
होलिका की राख को एक लॉकेट या ताबीज में बनाकर गले में पहन लें, या फिर उस राख को रोज सुबह एक छोटा सा तिलक माथे पर लगाएं, इससे आपकी एक सुरक्षा बनी रहेगी, और ग्रहों के बुरे का प्रभाव को भी शांत करता है.
होलिका की रख में थोड़ा राई और साबुत नमक मिलकर इसे एक कांच की कटोरी में रख अपने कार्यस्थल, ऑफिस या दुकानों के मुख्य दरवाजे के पास छुपाकर रख दें, इससे बिजनेस में घाटा दूर और ग्राहकों की भड़ी बढ़ जाएगी. साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की बारिश होने लगेगी.
होलिका दहन के बाद थोड़ा सा रख को नहाने के पानी डाल लें और उससे स्नान करें, इसे 'विभूति स्नान' कहा जाता है. जो नकारात्मकता ऊर्जा को सोख लेता है. और मन को शांत रखता है. साथ ही घर में कोई भी लंबे समय के बीमारी को पलभर में दूर कर देता है.
होलिका की राख में थोड़ा सा पीली सरसों मिलाकर एक तांबे के लोटे में भर लें, उसे अपने धार की उत्तर दिशा में रख दें. इससे फंसा हुआ धन वापस आने लगेगा, और साथ ही कर्ज से मुख्त हो जाएंगे.